Uncategorized

सेंचुरी गार्डन का हाई मास्क एक माह से बंद होने से पसरा है अंधेरा

आसामाजिक तत्वों का डेरा कभी भी हो सकती है अप्रिय एवं खूनी वारदात

गार्डन में आने वाले लगातार निगम को करा रहे हैं अवगत, नहीं ली जा रही है कोई सुध

धमतरी। शहर में बुजुर्गों तथा अपने स्वास्थ्य के लिए वॉक करने वाले लोगों के लिए मात्र कुछ ही जगह निर्धारित है जिसमें मुख्य रूप से सेंचुरी गार्डन जो कि इन दोनों अपनी बदहाली का आंसू बहा रहा है यहां तक की गार्डन के आईलैंड में लगाया गया हाई मास्क लाइट एक माह से बंद है जिसके कारण चारों तरफ अंधेरा पसरा रहता है और इस अंधेरे में असामाजिक तत्व विभिन्न प्रकार की अपनी गतिविधियों को अंजाम देते रहते हैं अवैध नशाखोरी भी आम बात है जिससे कभी भी कोई भी अप्रिय वह खूनी वारदात हो सकती है निगम प्रशासन का ध्यान वहां आने जाने वाले लोगों के द्वारा निरंतर कराए जाने के बाद भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया है उक्त हाई मास्क लाइट को अति शीघ्र बनाने की मांग करने वाले लोगों में विक्रांत पवार ,भूपेंद्र मिश्रा, रंजीत गायकवाड शत्रुघ्न सोम, योगेंद्र ठाकुर सत्येंद्र ठाकुर, रामकुमार गुप्ता ,मुकेश पटेल, अनिल भोजवानी संजय जैन, सोनी राव ,लक्ष्मी सोनी, मुन्नी पांडे सहित अनेक लोक शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!