Uncategorized

पोषण पखवाड़ा रथ को नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष गितेश्वरी साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

छत्तीसगढ़ शासन महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश मे पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है.कुरूद नगर मे महिला बाल विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा रथ के माध्यम से क्षेत्र के हर गाँव और नगर के प्रत्येक वार्डों में बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालने के लिए सुशासन सरकार का अभिनव अभियान जारी है, जिसे कुरूद मे नगर पंचायत के अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू ने पोषण पखवाड़ा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए. इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जनपद अध्यक्ष सिंधु बैस, जनपद सदस्यगण, पार्षद साथी मनीष साहू मूलचंद सिन्हा, यशवंत गंजीर एवं महिला बाल विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण सम्मिलित हुए.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!