नगरपालिका कुरूद में 25 लाख लाभ का बजट सर्वसम्मति से पारित
अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर की अध्यक्षता व सदस्यों की मौजूदगी में जनहित व विकास के मुद्दे पर बनी सहमति

कुरुद। नगर पालिका कुरूद द्वारा सभाकक्ष में 30 मार्च को परिषद के सामान्य सभा बजट सत्र के रूप में नगरपालिका के छटवें परिषद बैठक अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। नगरवासियों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एवं नगर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने शासन के नियमानुसार हर दो माह में परिषद बैठक की जा रही है। अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने बजट के एजेंडा सहित आदर्श समृद्धि नगर विकास के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने, कुरूद नगरपालिका अंतर्गत विधुत बचत करने नगर मे 2 मेगावाट का सोलर बिजली उत्पादन हेतु प्लांट संयंत्र लगाने शासन से स्वीकृति-सब्सिडी प्रस्ताव, नगर विकास कार्यों के निविदाओं का अनुमोदन सहित कुल 12 बिंदुओं में प्रस्ताव लाये थे, परिषद के सदस्यों के चर्चा उपरांत पिछले बजट मे नगरपालिका कुरूद ने 5 लाख लाभ बजट से प्रगति प्राप्त करते हुए इस बार वित्तीय वर्ष के लिए 25 लाख लाभ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया, इसी प्रकार अध्यक्ष एवं परिषद के सदस्यों ने कुरूद नगरपालिका को आदर्श समृद्धि नगर में शामिल करने के लिए राज्य शासन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। शासन द्वारा दिये गये गाइडलाइन के अनुरूप नगर के समस्त वार्डों के लिए छोटे बड़े सभी प्रकार के कार्यों के लिए कुरूद को आदर्श नगर बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को अनुदान माँग के लिए भेजे जाने का सर्वसम्मति से निर्णय किया गया। प्लेसमेंट कर्मचारियों का वार्षिक ठेका अब जैम पोर्टल से करने का निर्णय भी परिषद ने किया है। परिषद बैठक में अध्यक्ष द्वारा लाये गये प्रस्ताव सहित नगर के मूलभूत सुविधाओं हेतु कार्य, अगामी गर्मी मौसम मे जल संकट संबंधी कार्यों के निवारण हेतु एवं आवश्यक छोटे छोटे कार्यों को पालिका निधि से कराने का भी निर्णय किया गया। बैठक में मुख्यरूप से अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, उपाध्यक्ष देवव्रत साहु, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष डूमेश साहु, समस्त विभागों के सभापति मे मिथलेश बैस, सितेश सिन्हा, महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, समस्त पार्षदगणों में उत्तम साहु, रजत चन्द्राकर, उर्वशी चन्द्राकर, कविता चन्द्राकर, अर्जुन ध्रुव, राखी यमुना चन्द्राकर, मनीष साहु, मंजू प्रमोद साहु, नगर पालिका कुरूद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेंद्र राज गुप्ता, इंजीनियर कमलेश साहु, नगरपालिका कुरूद के सभी विभागों के कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।
