Uncategorized

छग सरकार द्वारा गौ सेवा हेतु योजना शुरु करने पर कृषि मंत्री का सुबोध राठी व हेमराज सोनी ने जताया आभार


धमतरी। कृषि मंत्री छग रामविचार नेताम से प्रांत गौ संवर्धन व संरक्षण के अध्यक्ष सुबोध राठी व गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष हेमराज सोनी ने भेंट की। छग सरकार द्वारा गौ सेवा हेतु योजना की शुरुवात करने पर कृषि मंत्री का आभार व धन्यवाद दिया गया। गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष हेमराज सोनी ने बताया इस गौ धाम योजना से गांव का आर्थिक विकास होगा। वहा गायों के गोबर और गौ मूत्र से जैविक खेती को बढावा मिलेगा स्वदेशी पद्धति से खेती किसान अगर करते है तो हमारे यहां मधुमेह ह्दय रोग रक्त चाप के मरीजो की संख्या मे कमी आयेगी आज भौतिकता युग मे किसान अधिक फसल के लालच मे अपने खेतो पर जहरीले रासायनिक खाद व पेस्टिसाइड अधिक उपयोग कर रहें है जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति कम होती जा रही साथ दिनो दिन घर घर हर प्रकार बीमारी बढऩे लगी है। इस गौ धाम योजना से छग के किसान आत्म निर्भर बनेगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!