Uncategorized

देवपुर ग्राम पंचायत के आश्रित ग्रामों में टीना शेड निर्माण हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

जिला पंचायत ग्रामीण विकास के लिए है निरंतर प्रयासरत - अरुण सार्वा


धमतरी। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने ग्राम पंचायत देवपुर के आश्रित ग्राम बिरनपुर एवं बोधसेमरा में टीना शेड निर्माण कार्य के लिए विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभापति एवं जनपद सदस्य प्रेमलता नागवंशी, सरपंच आत्माराम नेताम, सचिव डीगम्बर साहू, राइसमिल देवपुर संचालक मिथलेश साहू, सिरसिदा सरपंच नरसिंग मरकाम, पूर्व सरपंच आरती ध्रुव सहित भाजपा कार्यकर्ता रवि भट्ट, हनी कश्यप, भानेन्द्र सुरेशा, कार्तिक राम साहू, सुभाष पटेल, प्रताप सुरेशा, ईश्वरी कोसरे, तिलक मरकाम, बंशी साहू, शंकर सेन एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि टीना शेड का निर्माण ग्राम के विभिन्न सार्वजनिक कार्यों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत ग्रामीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में केंद्र एवं राज्य दोनों स्तर पर सरकार होने के कारण विकास कार्यों को गति मिल रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!