Uncategorized

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटर सायकल सवार डीआरजी जवान की मौत

धमतरी। डीआरजी जवान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। जिससे विभाग व परिजनो ंमें शोक की लहर है। बता दे कि डीआरजी जवान मोहित सूर्यवंशी 27 वर्ष नगरी क्षेत्र के बेलर ब्लाक डोहला पारा गडड़ोंगरी निवासी है। नगरी थाना में डीआरजी पदस्थ थे। सोमवार की शाम अपने मोटर साइकिल सीजी 05 एक्यू 5008 में घर जा रहा था। रास्ते मे अज्ञात वाहन ने डीआरजी जवान को ठोकर मार दी। आसपास के लोगो ने जवान के परिजनों को सूचना दी तत्काल नगरी के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर घायल जवान को धमतरी अस्पताल रेफर किया गया। धमतरी के निजी अस्पताल में रात 9:30 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल के मरचुरी में शिफ्ट किया गया। मंगलवार की सुबह होते ही डीआरजी जवान शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!