Uncategorized

निगम सभापति चुनाव व नेता प्रतिपक्ष चयन के संबंध में प्रभारी पंकज शर्मा ने ली वरिष्ठ नेताओं व पार्षदों की बैठक

पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर अध्यक्ष श्री शर्मा पहुंचे राजीव भवन, बैठक के बाद पीसीसी अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट


धमतरी। नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पश्चात कांग्रेस जिले में काफी पिछड़ी हुई है। बाउजूद इसके प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार पार्टी मंथन व आगामी रणनीति बनाने जुटी हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रभारी रायपुर ग्रामीण के पंकज शर्मा को बनाया गया है। उन्होंने रविवार को राजीव भवन में बैठक ली जिसमें निगम के पार्षद व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे, पार्षदों से रायशुमारी कर एक नाम पर सहमति बनाने का प्रयास किया गया। नगर निगम के सभापति का निर्वाचन 6 मार्च को होगा, कांग्रेस के प्रभारी पंकज शर्मा ने पार्षदों व संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लेकर चर्चा की, दावेदारों का नाम लेकर प्रदेश संगठन को रिपोर्ट सौंपने की बात कही है। ज्ञात हो कि नगर निगम कांग्रेस के सिर्फ 8 पार्षद जीतकर आये है। चूंकि शहरी सत्ता भाजपा को मिली है। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में रहेगी। नेता प्रतिपक्ष चयन के लिए मंथन चल रहा, तीन बार के पार्षद दीपक सोनकर या योगेश लाल को नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है। इधर सभापति के लिए भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी है, हालांकि बहुमत भाजपा के पास है। भाजपा के कुल 27 पार्षद जीतकर आए है। तथा निर्दलीय जीतने वाले 5 में से 3 पार्षद भाजपा के साथ नजर आ रहे, इस लिहाज से भाजपा बहुमत के पास स्पष्ट बहुमत है। चर्चा के दौरान प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार धमतरी नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों व वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेकर आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। धमतरी निगम में सभापति चुनाव व नेता प्रतिपक्ष के चयन में चर्चा की गई। जिसकी रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष को सौंपी गई है। उनके निर्देशानुसार आगे फैसला लिया जायेगा। राजीव भवन में पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज सत्यनारायण शर्मा के आगमन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, विधायक ओंकार साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, पंकज महवार, विजय गोलछा, आनंद पवार, कविता बाबर, आकाश गोलछा, मदनमोहन खण्डेलवाल, सुमन, सोमेश मेश्राम, विशु देवांगन, एवं समस्त नवनिर्वाचित पार्षदगण व अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!