Uncategorized

अर्जुनी थाना के पीछे लगी भयानक आग, पांच वाहन जलकर खाक

धमतरी- अर्जुनी थाना के पीछे खड़े जप्त वाहनों में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से थाना परिसर में खड़े पांच वाहन जलकर खाक हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बताया जा रहा है कि थाना के पीछे स्थित खेत में किसी ने कचरे में आग लगाई थी। तेज गर्मी और हवा के कारण आग धीरे-धीरे बढ़ते हुए थाना परिसर के पीछे खड़े जप्त वाहनों तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।आगजनी की घटना में पांच वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास खड़े अन्य वाहन और थाना परिसर तक भी खतरा पहुंच सकता था। फायर ब्रिगेड की टीम ने लगातार प्रयास कर आग को फैलने से रोका। टीम में देवेंद्र साहू, नोहर यादव, रोहित कुमार, अशोक निषाद, सुखराम बारले, दिलीप निषाद और उमेश कौशिक शामिल थे।गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रशासन और फायर विभाग ने लोगों से खेतों और खाली स्थानों में कचरा जलाने से बचने तथा सतर्कता बरतने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!