महापौर के कायल हुए जल एवं विद्युत विभाग के कर्मचारी

धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा अपनी कार्यकुशलता और जनसेवा की भावना से सभी का दिल जीत रहे हैं। महापौर छुट्टी और त्यौहार के दिनों में भी लगातार वार्डों में जाकर नागरिकों की समस्याएँ सुनते हैं और उसके समाधान हेतु नगर निगम पहुँचकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश देते हैं।महापौर की इसी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए जल एवं विद्युत विभाग के कर्मचारी भी उनके कायल हो गए हैं। कर्मचारियों ने कहा कि पहली बार वे ऐसे महापौर देख रहे हैं, जब लोग तीज तोहार में अपने परिवार दोस्तो के साथ छुट्टी मनाते है, तब एक ओर जननायक जनता के बीच रहकर उनकी समस्या सुनते है.जल एवं विद्युत विभाग के विभागीय बैठक के पश्चात विभागीय समस्या को लेकर तत्काल महापौर के पास जल सभापति अखिलेश लक्ष्मीनारायण सोनकर एवं कर्मचारी गण पहुंचे तथा महापौर द्वारा तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारी को बुलाकर उनके समस्याओं का निराकरण कराया.कर्मचारियों का कहना था कि महापौर की कार्यशैली से उन्हें भी ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। वे अपने को एक परिवार का हिस्सा समझते हैं, जहाँ उनकी समस्याएँ भी महापौर गंभीरता से सुनते और पूरा करते हैं। यही कारण है कि बड़े से बड़ा काम भी सभी मिलजुलकर आसानी से संपन्न कर लेते हैं।
