Uncategorized

मौसम ने ली करवट, गिरी आकाशीय बिजली, 39 भेड़, 1 बकरी की हुई मौत

मगरलोड क्षेत्र ग्राम डुमरपाली के आसपास राजस्थान से आए पशुपालक ने जमाया था डेरा, हुआ लाखो का नुकसान


धमतरी। रोज शाम मौसम में बदलाव हो रहा है। इस कड़ी में मगरलोड क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। राजस्थान से आए खानाबदोश पशुपालक अपने भेड़-बकरियों के साथ डूमरपाली गांव के आसपास डेरा डाले हुए थे। बारिश से बचाने के लिए पशुपालकों ने सभी जानवरों को एक स्थान पर इक_ा कर लिया, लेकिन इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई और बड़ी संख्या में पशु इसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि सभी 40 पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें 39 भेड़ व 1 बकरी की मौत होना बताया जा रहा है। बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों तक इसकी गूंज सुनाई दी। घटना के बाद पशुपालकों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृत पशु जमीन पर बिखरे पड़े मिले, जिससे घटनास्थल का दृश्य बेहद मार्मिक हो गया। इस हादसे से पशुपालक को लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अब पीडि़त पशुपालक को प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!