Uncategorized

विश्व मे सनातन का सत्व और भारत महत्व बताता है योग-पं. राजेश शर्मा

राधा कृष्ण भवन में सैकड़ो विद्यार्थियो ने किया योग


धमतरी। हालांकि योग विद्या की खोज तो हजारों साल पहले कर ली गई थी, लेकिन इसका विश्व से दोबारा परिचय 21 सदी के 2015 में हुआ, जब देश के पीएम मोदी ने यूनाइटेड नेशन में 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मान्यता दिलाई, आज 11 साल बाद सारी दुनिया योग को अपना रही है। इस आयोजन के मुख्य अतिथि धर्म प्रेमी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और क्रीड़ा भारती के जिला संरक्षक पँ राजेश शर्मा रहे और अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय ने की। पँ राजेश शर्मा द्वारा योग शिक्षकों को ट्रैक सूट का वितरण भी किया गया। योग शिक्षक के रूप में डॉ दिनेश नाग श्रीमती डॉक्टर दिनेश नाग उत्तरा साहू सहित अन्य योग शिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया गया। पँ राजेश शर्मा ने कहा कि योग विद्या सनातन के सत्व और भारत के महत्व को विश्व मे गौरवपूर्ण स्थान दिला रहा है। आयोजन में विशिष्ट अतिथियों के रूप में संघ के घनश्याम साहू प्रकाश शर्मा राजेंद्र शर्मा विधिका विश्वास विश्वास महेंद्र पंडित मौजूद रहे। कार्यक्रम में निगम पार्षद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमानी नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!