पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान नहीं जनता की सेवा है उद्देश्य – अरुण सार्वा
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा गलत का समर्थन नहीं करते और जनता के लिए उनकी प्रतिबद्धता है प्राथमिकता
जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें सेवा का अवसर दिया है उस पर खरा उतरने कर रहे हर सभंव प्रयास

धमतरी। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने हाईवे चैनल से चर्चा के दौरान अपने उद्देश्य व प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होने कहा कि पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान नहीं जनता की सेवा उद्देश्य है।
श्री सार्वा ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, जनकल्याण और सुशासन को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, स्वच्छता और ग्रामीण रोजगार जैसे मूलभूत विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समाधान सुनिश्चित करना उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से विकास कार्यों में सहभागिता निभाने की अपील करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के सहयोग से धमतरी जिले को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
अध्यक्ष श्री सार्वा ने आगे कहा कि वे गलत कार्यो का समर्थन नहीं करते। और जनता के प्रति ही उनकी प्रतिबद्धता है। जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुनकर सेवा का अवसर पर दिया उस पर खरा उतरने हर संभव प्रयास कर रहे है। श्री सार्वा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने सड़क, रेल, हवाई सेवा, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। केंद्र सरकार विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचा रही है।
