Uncategorized

गुरु पूर्णिमा पर विधायक ओंकार साहू ने साधुओं का सम्मान कर सेंचुवा आश्रम में लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा के मौके पर क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू साधुओं के दरबार में सेंचुवा पहुंचे और उन्होंने एक-एक कर संतो को सम्मानित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार को सेंचुवा आश्रम धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा कि गुरु के बिना शिष्य अधूरा हैं | क्योंकि हमेशा शिष्य को ज्ञान का भंडार सिर्फ गुरु से ही मिल सकता है। इसलिए हर कामयाबी व्यक्ति के पीछे गुरु का हाथ जरूर होता है।गुरु पूर्णिमा, गुरु के प्रति अटूट श्रद्धा, गुरु पूजा और कृतज्ञता का दिन है। इस दिन परमेश्वर शिव ने दक्षिणामूर्ति के रूप में ब्रह्मा के चार मानसपुत्रों को वेदों का ज्ञान प्रदान किया था और इसी दिन महाभारत के रचयिता वेद व्यास जी का जन्मदिन भी है। उनके सम्मान में गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। साथ में धमतरी विधायक ओंकार साहू नें बताया कि गुरु शिष्य के जीवन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ज्ञान प्रदान करने के अलावा, वे मार्गदर्शक के रूप में भी काम करते हैं, शिष्य को उनकी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जीवन के लिए मार्गदर्शन देते हैं। गुरु शिष्य को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं, आत्मविश्वास पैदा करते हैं और उनमें महत्वपूर्ण सोच कौशल को बढ़ावा देते हैं। अपने समर्पण के माध्यम से गुरु न केवल ज्ञान प्रदान करते हैं बल्कि सामाजिक और भावनात्मक विकास का पोषण भी करते हैं।वे एक ऐसा वातावरण बनाते हैं जहां शिष्य आगे बढ़ सकें। एक अच्छे शिक्षक का प्रभाव सम्पूर्ण जीवन तक रहता है। धमतरी विधायक नें कहा गुरु ज्ञान के स्तंभ होते हैं, जो शिष्य को उनकी सफलता प्राप्त करने और समाज में अच्छे योगदान देने के लिए सशक्त बनाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!