Uncategorized

5 किलो गांजा के साथ दो तस्करो को अर्जुनी पुलिस ने किया गिरप्तार

अर्जुनी थाना द्वारा हमराह के साथ शासकीय वाहन से पेट्रोलिंग डियूटी पर रवाना होकर ग्राम संबलपुर के तरफ रवाना हुई थी।तभी मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति मोटर सायकिल में धमतरी की ओर से आ रहे हैं जिनके पास अवैध गांजा रखने की सूचना पर तत्काल संबलपुर के पास पहुंचकर धमतरी की ओर से आने वाले मोटर सायकिल की चेकिंग किया जा रहा थी। उसी समय एक मोटर सायकल सीटी-100 क्र०सीजी.10- ईए -1682 जो धमतरी से रायपुर की ओर जा रही थी।जिसे रोककर पूछताछ करने पर मोटर सायकल चालक ने अपना नाम रमेश सूर्यवंशी एवं रजनीकांत उर्फ पंकज सूर्यवंशी के कब्जे से एक लाल,काला रंग के पिट्ठू बैग के अंदर भूरा रंग के टेप से लिपटा हुआ 05 किलोग्राम गांजा कीमती 50,000रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 10,000 रूपये कुल जुमला कीमती 60,000 रूपये जब्त कर,आरोपियों को कृत्य नारकोटिक्स एक्ट के अपराध के पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अप. क्र.246/24 धारा – 20 (बी)ii (बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपीगण रमेश सुर्यवंशी निवासी पौंसरा थाना कोनी जिला बिलासपुर एवं रजनीकांत उर्फ पंकज सुर्यवंशी निवासी भरारी थाना रतनपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुनी निरीक्षक सन्नी दुबे,उप निरीक्षक कपिश्वर पुष्पकार, सरिता मानिकपुरी,सउनि. उत्तम निषाद, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर साहू, आरक्षक खेमू हिरवानी, तेजराम साहू, प्रशांत पांडेय, प्रदीप साहू का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!