Uncategorized

5 से 14 सितम्बर तक मनाया जाएगा, श्री राम सा पीर बाबा जन्मोत्सव

श्री राम सा पीर बाबा का जन्मोत्सव 5 से 14 सितंबर तक मनाया जाएगा। 5 सितंबर की सुबह 5 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 5.30 बजे अखंड ज्योत प्रज्जवलित किया जाएगा। रात 8.30 बजे भिलाई की ममता अग्रवाल द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम है। 12 सितंबर को रात में रामधुनी का आयोजन रखा गया है। 13 सितंबर सुबह 10 बजे हवन पूजन, दोपहर 12 बजे आरती एवं 56 भोग तत्पश्चात भंडारा प्रसादी रखा गया है। रात 8.30 बजे धमतरी की विधि निधि लालवानी का भजन संध्या कार्यक्रम होगा। 14 सितंबर दोपहर 4 बजे मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 6.30 बजे घड़ी चौक में महाआरती रखी गयी है। आयोजन की तैयारी में बुढ़ेश्वर मंदिर के बाजू स्थित रामदेव बाबा मंदिर समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!