Uncategorized

भाजपा सदस्यता अभियान में शामिल हुए विधायक अजय चन्द्राकर व भानू चन्द्राकर

मूलचंद सिन्हा

कुरुद। भाजपा सिर्री मंडल मुख्यालय और मौरीकला में कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर सदस्यता अभियान के लिए गाँव भ्रमण करते हुए सम्मिलित हुए। उनके मार्गदर्शन मे सहयोगी के रूप मे मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर मंडल के वरिष्ठ नेताओं के साथ अभियान मे शामिल हुए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र साहू, जि़ला पदाधिकारी गौकरण साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपाईयों द्वारा आनलाइन सदस्यता अभियान चलाया गया।

इस दौरान भानू चन्द्राकर ने जीजामगांव एवं मड़ेली मे भी प्रवास कर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान का समीक्षा की। कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन कर जो लक्ष्य मिला है उसे पूरा करने के लिए 17 सितंबर तक समय सीमा निर्धारण की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!