Uncategorized

कुरूद में मासूम बेटियों ने किया अपने पिता का अंतिम संस्कार

मूलचंद सिन्हा
कुरूद। कुरूद नगर में 25 सितम्बर सोमवार को 40 वर्षीय जागेश्वर का निधन होने पर हुआ। मृतक के कोई पुत्र नहीं होने पर उसकी 13 साल की बेटी संध्या और 9 साल की लक्ष्मी ने ना केवल कांधा दिया बल्कि मुखाग्नि देकर विधि विधान से अंतिम संस्कार कर एक मिसाल पेश की। नगर पंचायत कुरूद के संजय नगर डिपो रोड निवासी कल्लू सिंह ठाकुर के पुत्र जागेश्वर सिंह उम्र 40 वर्ष का तबीयत खराब होने के चलते निधन हो गया। वे नगर के साँधा चौक में पान दुकान का व्यवसाय करते थे। जिनके अंतिम संस्कार में परिजन सहित नगरवासी सम्मिलित हुए। लेकिन मृतक के कोई पुत्र नहीं होने के कारण दोनो ही मासूम बेटियों ने ना सिर्फ अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया बल्कि मुखाग्नि देते हुए पुत्र की कमी को भी पूरा किया। इस दृश्य को देखकर शवयात्रा में शामिल लोगो की भी आंखे नम हो गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!