Uncategorized

निवेशकों की पैसा वापसी की मांग को लेकर छ. ग. अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

धमतरी। छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुंभकार महासचिव नंद कुमार निषाद,सचिव ईश्वर पटेल के साथ अन्य पदाधिकारीगण ने मुख्यमंत्री निवास जाकर विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट मुलाकात कर राज्य के 20 लाख निवेशक परिवार जिनकी पैसा विभिन्न सौ से अधिक कंपनियों में फंसे हुए है, जिस पैसे की वापसी की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा गया, राज्य की बीजेपी सरकार ने किसानों को एवं महतारी वंदन गारंटी के तहत महिलाओं को पैसा देने की कार्य की है उसी तर्ज में कंपनियों में फंसे निवेशकों को भी पैसा वापसी की गारंटी के तहत पैसा वापसी करने की मांग छ. ग. अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ ने की है। प्रदेश भर में एक लाख पांच हजार अभिकर्ता व 20 लाख निवेशक परिवार जो इस संगठन से जुड़ कर 2015 से निवेशकों की पैसा वापसी की मांग पूर्वर्ती बीजेपी रमन सिंह की सरकार फिर कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार अब पुन: छग राज्य के बीजेपी सरकार विष्णुदेव साय की सरकार से मांग की है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ज्ञापन को पढऩे के बाद निवेशक अभिकर्ता को राहत दिलाने की आश्वासन दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने महादेव घाट रायपुर में मीटिंग बैठक कर कहा जिला संगठन, प्रदेश संगठन का कार्यकाल पांच साल पूर्ण हो चुके है सभी जिला में संगठन को मजबूत करने के लिए पुराने एवं नए पदाधिकारी सभी को साथ लेकर नियमावली के तहत पुन: जिला संगठन का चुनाव किया जावे, सभी जिला चुनाव के बाद प्रदेश संगठन पदाधिकारी का भी चुनाव संपन्न किया जाएगा, ताकि आनेवाले समय में सरकार के पास संगठन मजबूती के साथ अपनी मांगे रख सके, रायपुर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने हमारे प्रदेश जिला के साथ अन्य निवेशक अभिकर्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!