Uncategorized

कमार हितग्रहियों क़ो शासन की योजनाओं का लाभ देने आयोजित किये जा रहे विशेष शिविर

विशेष शिविरों में 361 कमारों क़ो किया गया लाभान्वित

धमतरी/ शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ देने प्रधानमंत्री जनमन योजना की शुरुआत की गई है। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति कमार को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने 23 सितंबर से विशेष अभियान जिले में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कमार बसाहटो में विभिन्न विभागों द्वारा शिविर आयोजित कर शासन की योजनाओं आधार कार्ड पंजीयन, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, राशन कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मन निधि, फसल ऋण, सुकन्या समृद्धि, मातृ वंदन, कुपोषण, आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल, जनधन खाता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जन्म प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका, जाति प्रमाण पत्र, विश्वकर्म योजना, श्रम कार्ड, ड्रॉप आउट बच्चों को प्रवेश और नल जल योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।
शिविर आयोजन की कड़ी में आज धमतरी विकासखंड के ग्राम कोटाभर्री और बरारी , नगरी के खरका और जबर्रा तथा मगरलोड के मढ़ेली और कोरगांव शामिल है।
जिले की इन 6 कमार बसाहटो में आयोजित विशेष शिविरो में आधार कार्ड पंजीयन 159, प्रधानमंत्री आवास 20, पेंशन 9, राशन कार्ड 5, उज्जवला गैस कनेक्शन 5, किसान सम्मन निधि 4, , सुकन्या समृद्धि 12 आयुष्मान कार्ड 10, सिकल सेल 94 जनधन खाता 04, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 6, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 3, जाति प्रमाण पत्र 10, श्रम कार्ड 28 कमार ग्रामीणों क़ो लाभान्वित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!