Uncategorized

गर्मी में राहत:महाराष्ट्र से धमतरी प्रवास पर आए मेहमानों ने राहगीरों को पिलाया ठंडा मठा

धमतरी की थकाने वाली गर्मी में राहगीरों को मठा पिलाकर जो संतोष मिला, वह हमारे लिए विशेष अनुभव रहा- प्रवीण मेहता

महाराष्ट्र के मुंबई व नागपुर से अपने रिश्तेदारों से मिलने धमतरी आए प्रवीण मेहता, मालती मेहता, सनत वोरा और शीला वोरा ने गर्मी में राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से, रत्नाबांधा मार्ग पर ई-रिक्शा ऑटो ट्रैक्टर ट्रक बस आदि के यात्रियों के पास जा जाकर ठंडा मठा पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया। पोदीना और मसालों से युक्त यह ठंडा मठा स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक था, जिसे बड़ी संख्या में राहगीरों ने ग्रहण कर सराहा। मुंबई से आए प्रवीण मेहता ने कहा धमतरी की थकाने वाली गर्मी में राहगीरों को मठा पिलाकर उन्हें बहुत संतोष और प्रसन्नता हो रही है ।लोगों की मुस्कान और आभार ने हमें गहराई से छू लिया।इस सेवा कार्य में बिपिन दोशी, रसीला बेन दोशी, डॉ. सरिता दोशी, प्राची दोशी, सुलेखा जोशी, धनश्री जोशी, राधिका जोशी, संतोष, रिजवान और घनश्याम का सक्रिय सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!