Uncategorized

महावर वैश्य महिला समाज ने धूमधाम से मनाया सावन तीज उत्सव

महावर वैश्य महिला समाज ने धूमधाम से सावन तीज उत्सव मनाया.सभी बहनों का वेलकम हरित श्रृंगार से किया गया. इसके बाद सभी पदाधिकारी गण को मंचासीन कराया गया दीप प्रज्वलित कर तारामणी महावर, क्षमा महावर द्वारा गणेश वंदना की गई व विश्व शांति के लिये एकमिनट का मौन रखा गया। श्रीमती पूनम गुप्ता दिल्ली से पधारी हैं उन्हें मुख्य अतिथी व संचालिका उर्मिलाजी महावर, अध्यक्ष श्रीमती सुनीता महेश महावर , उपाध्यक्ष श्रीमती उमा महावर , सचित्र श्रीमती शैलबाला महावर , कोषाध्यक्ष श्रीमती शशी महावर ने कार्यक्रम की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सभी पदाधिकारियों द्वारा संक्षिप्त उ‌द्बोधन दिया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महावर वैश्य महिलाओ ने एक बहुत ही सुंदर व अच्छा निर्णय लिया कि समाज की सभी प्रतिभावान बेटियों का सम्मान करते रहेंगे।
सबसे पहले सी.ए. बरखा महावर का सम्मान किया गया इस कार्यक्रम में श्रीमती तारादेवी महावर व सी.ए. बरखा महावर के सौजन्य से समाज को ११००-११०० रुपये भेंट स्वरुप प्राप्त हुए। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप देने के लिये मंच संचालन श्रीमती मंजू महावर द्वारा किया गया व इनका सम्मान समाज कि और से किया गया। कार्यक्रम में डांस – हाऊजी – गेम्स वा सभी बच्ची व बड़े ने भरपूर आनंद उठाया। सभी बहनों कि प्रस्तुति एक से बढ़कर एक थी नजर हटाये नहीं हट रही थी। डांस के प्रायोजक अध्यक्ष श्रीमती सुनीता महेश महावर जी व हरित श्रृंगार के प्रायोजक श्रीमती मंजू महावर जी व तारामणी महावर जी थी, समाज के वरिष्ठजन व सभी बहन इस कार्यक्रम में शामिल थी। इस दौरान
श्रीमती गुलाब देवी महावर, शीला महावर, तारा महावर, मंजू महावर, उर्मिला महावर, तारामणी, सुनीता महेश महावर, उमा माला, अंजना बीना, सुनीता, मीरा, शैल, स्वीटी, सुरभि, भारती, बरखा, सुप्रिया नीतू -कनक, रिया – प्रतिभा आशा, दिशा सपना उन्नति क्षमा कृति सविता पूनम आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!