Uncategorized

वार्डवासियों की मांग, संकरे जगह पर हो ड्रेन टू ड्रेन चौड़ीकरण


धमतरी। सिहावा रोड, रत्नाबांधा रोड चौड़ीकरण की घोषणा के बाद अब रुद्री गंगरेल रोड चौड़ीकरण की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। महापौर द्वारा इस मामले में दिए वक्तव्य के बाद गोकुलपुर वार्ड वासियों में एक बार फिर खलबली मच गई है। उन्हें फिर से अपने दुकान, मकान और जीवन यापन की चिंता सताने लगी है। वार्ड वासियों की एक ही मांग है कि जो सकरी जगह है वहां पर ड्रेन टू ड्रेन चौड़ीकरण किया जाए। पिछले दिनों से चर्चा में है कि अंबेडकर चौक से गंगरेल तक चौड़ीकरण बहुत जल्द किया जाएगा और 40-40 फीट की सड़क के लिए 80 करोड़ का प्रावधान है, जिसमें मुआवजा भी शामिल है। इस खबर के बाद गोकुलपुर वार्ड वासियों में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में बुधवार शाम लक्ष्मीनिवास चौक में एक कैफे में बैठक रखी गई। जिसमें गोकुलपुर वार्ड पार्षद गजेंद्र कंवर, बाबूलाल यदु,दीपक दुबे,विजय पुरी गोस्वामी, गणेशुराम साहू, बी के वाही, किशोर वाही, प्रियतोश जाधव, राजकुमार साहू, बीएल साहू, डॉ भूपेंद्र साहू,मुकेश वर्मा, सुरेंद्र साहू, उत्तम साहू, भीष्म नारायण साहू, चंद्रहास साहू, विकास कौशिक, कुमारी बाई साहू, सिया भोजवानी, सानिया भोजवानी आदि मौजूद थे। सभी का कहना है कि उन्हें चौड़ीकरण में कोई आपत्ति नहीं है। सिर्फ गोकुलपुर भटगांव चौक नहर के पास से कर्मा चौक तक जो सकरा मार्ग आ रहा है उसको ड्रेन टू ड्रेन ही रखा जाए। क्योंकि यदि 40 फीट मकान को तोड़ दिया जाता है तो कई घरों में तो सिर्फ शौचालय ही बच पाएगा। ज्यादातर लोग अपने घरों में व्यवसाय करते हैं और इसी से ही उनका जीवन यापन चलता है। यदि मुआवजा देकर उनको तोड़ भी दिया जाता है तो वह अपने परिवार का जीवन यापन कहां से कर पाएंगे। मुआवजा सरकारी दर पर ही दोगुना दिया जाएगा इतने में तो नया जमीन खरीदना है तो छोड़ो जो टूटा हुआ रहेगा उसका रिपेयरिंग भी नहीं हो पाएगा। इसलिए सिर्फ एक ही मांग है कि 300 मीटर को ड्रेन टू ड्रेन ही रखा जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!