Uncategorized

सेजेस भखारा बन रहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र – ज्योति हरख

वार्षिक उत्सव एवं स्नेह समारोह संपन्न


भखारा। बिसाहू सिंह गौर शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेजेस भखारा में वार्षिक उत्सव एवं स्नेह समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डी.के. चौधरी ने की। ईश्वर साहू (अध्यक्ष शाला विकास समिति), विष्णु साहू (उपाध्यक्ष नगर पंचायत), मेघनाथ साहू (पार्षद), ममता चंद्राकर, डॉ. मोहन हरदेव बिंझवार राम साहू, खेमलता जीतेन्द्र साहू, परदेसी कंवर, छबिलाल निर्मलकर,हितेंद्र साहू, आदि पार्षद गण, चेतन साहू, वीरेंद्र साहू पूर्व शिक्षक गण सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक, पालक, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति हरख ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार होते हैं। सेजेस भखारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन एवं प्रतिभा निखारने का उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। पालकों से बच्चों से सतत संवाद की सलाह दी। उन्होंने पढ़ाई के लिए खूब मेहनत करने और नशापान से दूर रहने का आवाहन किया। कई वर्षों के उपरांत इस वर्ष विद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट, अवार्ड पुरस्कार प्रदान किए गए। विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत, प्रसंग एवं नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मन मोह लिया तथा सामाजिक संदेश भी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डी.के. चौधरी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय का इतिहास बताया। प्राचार्य के विभिन्न मांगों की जानकारी दी। शाला परिवार ने अध्यक्ष द्वारा पेयजल की समस्या दूर करने पहल करने के लिए अध्यक्ष का विशेष आभार जताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!