Uncategorized

भखारा में आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस प्रोग्राम का 17 से आयोजन


भखारा। आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन द्वारा मंगल भवन, भखारा वार्ड क्रमांक 15 में हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 से 22 फरवरी तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का समय प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम की विशेषता विश्वप्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया है, जिसे ओस्लो विश्व विद्यालय द्वारा प्रमाणित किया गया है तथा यह विश्व के 180 से अधिक देशों में सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। सुदर्शन क्रिया को एक प्रभावी डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया के रूप में जाना जाता है। नियमित अभ्यास से प्रतिभागियों को कार्यक्षमता, ऊर्जा एवं उत्साह में वृद्धि, रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार, तनाव से मुक्ति, क्रोध पर नियंत्रण तथा सकारात्मक सोच जैसे अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही फेफड़ों की क्षमता में वृद्धि होकर मानसिक शांति एवं प्रसन्नचित्त जीवन शैली का विकास होता है। कार्यक्रम के दौरान योग, प्राणायाम एवं ध्यान की भी विधिवत जानकारी एवं अभ्यास कराया जाएगा। आयोजन समिति के हिरेन्द्र साहू, बसंत बैस, विजय सोन, डॉ बनपेला, घनश्याम वर्मा, वीरेंद्र बैस, जितेंद्र तेलासी, गोविन्द यादव, लीलाधर साहू, पार्षद गौतमी नोहरू पटेल आदि ने अधिक से अधिक लोगों से इस स्वास्थ्यवर्धक एवं जीवन परिवर्तनकारी कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता करने की अपील की है। इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीयन लिंक के माध्यम से अपना नामांकन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!