धंसी सड़के, उभरे गड्ढो से भखारा मार्ग में सफर हुआ खतरनाक
नये रायपुर रोड में टोल से बचने भखारा मार्ग में बढ़ी वाहनो की आवाजाही
ऊपर नीचे हुई सड़के, मरम्मत नहीं होने से बन सकती है बड़े हादसे का कारण

धमतरी। धमतरी से रायपुर जाने के दो रास्ते है। एक धमतरी से भखारा होते हुए दूसरा अभनपुर होते हुए लेकिन अभनपुर वाले नये चकाचक सड़क में टोल देना पड़ता है। साथ ही भखारा मार्ग से रायपुर की दूरी लगभग 15 किलोमीटर कम हो जाती है। इन दोनो कारणों से छोटे बड़े सभी वाहन भखारा मार्ग से ही आवागमन करते है। इसलिए इस मार्ग पर यातायात का दबाव पिछले काफी समय से बढ़ गया है।
भखारा मार्ग पर सड़क की बदहाल स्थिति हादसों को आमंत्रित कर रही है। इस मार्ग में कई स्थानों पर सड़क धस चुकी है। कुरमातराई, देमार, गुजरा व आगे तक कई स्थानों पर सड़के धसी है। जिससे सड़क बीचोबीच उपर नीचे हो गई है। साथ ही कई स्थानों पर सड़के उखड़ी गई है। जिनसे भी हादसों का खतरा बना रहता है।
वाहनों के ज्यादा आवागमन के कारण भी मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ा है। उस पर अनियंत्रित सड़के हादसे का कारण बनती है। स्थानीय निवासियो के अनुसार सड़क बनने के कुछ ही समय बाद सड़क कई स्थानों से धंस गई जिसके कारण सड़क ऊपर नीचे हो गई है। इससे अचानक यदि रफ्तार में हो तो वाहनों का नियंत्रण बिगड़ जाता है। पूर्व में इसके कारण कई सड़क हादसे भी हो चुके है। शायद सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया था इसलिए सड़के कुछ समय में ही धंस गई। रात में इस मार्ग पर आवागमन और घातक हो जाता है। रात में मार्ग से ज्यादातर स्थानों में अंधेरा ही पसरा रहता है। ऐसे में धंसी हुई ऊपर नीचे सड़के दूर से नजर नहीं आती और वाहनों का नियंत्रण बिगड़ जाता है कई हादसे भी इस मार्ग में हो चुके है।

