Uncategorized

विकास के लिए शिक्षा जरूरी- ओंकार

गुप्ता समाज के शपथ ग्रहण व प्रतिभा सम्मान में शामिल हुए विधायक

धमतरी। कंसौधन वैश्य गुप्ता समाज धमतरी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व बच्चों का प्रतिभा सम्मान, नवविवाहित जोड़ो का सम्मान, रक्तदान करने वालो का सम्मान समारोह का आयोजन रत्नाबांधा मंगलम भवन में किया गया। विधायक ओंकार साहू व उपस्थित अतिथियो ने समाज के ईष्ट पूज्य कश्यप ऋषि व महर्षि संत कबीर की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तत्पश्चात बच्चों नें कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि गुप्ता समाज बहुत ही प्रगतिशील समाज हैं। किसी भी समाज के विकास के लिए शिक्षा बहुत जरुरी होता हैं। साथ में उन्होंने कहा मृत्यु भोज में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाने कि जगह सादा भोजन परोस कर शोक कार्यक्रम को सम्पन्न बनाना चाहिए, क्योंकि परिवार में शोक का समय होता हैं। तत्पश्चात विधायक ने नवनियुक्त गुप्ता समाज के पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर उन्हें समाज के उत्थान के लिए तन – मन- धन से समर्पित रहने को कहा। समारोह में कंसौधन वैश्य गुप्ता समाज धमतरी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव विजय साहेब गोस्वामी, कोषाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, नारायण प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, किरण साहेब, धनराज गुप्ता, संजय गुप्ता, डा. राधेश्याम गुप्ता, विजय गोस्वामी, अनिल साहेब, राहुल साहेब, दिलीप गुप्ता, प्रगति गोस्वामी, स्वेता गुप्ता, संगीता गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!