जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के प्रयासों से स्वीकृत हुए कई निर्माण कार्य
विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 82.45 लाख रुपये की मिली सौगात

धमतरी-जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के अथक प्रयासों एवं अनुशंसा के फलस्वरूप धमतरी जिले को मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 82.45 लाख रुपये की सौगात प्राप्त हुई है.स्वीकृत कार्यों में मुख्य रूप से विकासखंड धमतरी के ग्राम पंचायत अरौद ली में शेड निर्माण,विकासखंड कुरूद के ग्राम पंचायत चिवरी में अटल समरस भवन निर्माण, ग्राम पंचायत जोरातरई (सी), में शेड निर्माण,विकासखंड नगरी के ग्राम पंचायत भुरसीडोंगरी, भीतररास, घाठुला, एवं राजपुर में शेड निर्माण, इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत भुरसीडोंगरी में सी. सी. रोड निर्माण शामिल हैं।विकासखंड मगरलोड के ग्राम पंचायत करेलीछोटी में नाली निर्माण इन विकास कार्यों से ग्रामवासियों को सामुदायिक गतिविधियों, बैठकों तथा सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। जिले में इन स्वीकृतियों से खुशी का माहौल है।जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं और मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाएगा।इन विकास कार्यों की स्वीकृति पर धमतरी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, विकल गुप्ता, रविशंकर दुबे, कमल डागा, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, नगरी मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, मगरलोड मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू, कुकरेल मंडल अध्यक्ष संजय मरकाम, महामंत्री रवेंद्र साहू, श्रीमती सुलोचना साहू, मंडी अध्यक्ष गिरवर भंडारी, श्रीमती हेमलता साहू, सरपंच नागेंद्र बोरझा, जन्मजय साहू, हनी कश्यप, रवि भट्ट सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा को हार्दिक बधाई दी।

