Uncategorized
धमतरी आगमन पर पूर्व विस अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का रंजना साहू ने किया स्वागत-अभिनंदन

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष तथा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक के धमतरी आगमन पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने विश्राम गृह में सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। भेंट के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, महामंत्री राकेश साहू, भाजपा वरिष्ठ प्रकाश शर्मा, कमल डागा सहित अन्य भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।