सार्थक ग्रीन की पौधरोपण पहल, खंडेलवाल दंपतिौ ने रोपे 15 पौधे
नेहरू गार्डन में पारिजात, आंवला, जामुन और टिकोमा के पौधे लगाए गए; गार्बेज बैग वितरित कर स्वच्छता का संदेश भी दिया

धमतरी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली संवर्धन के उद्देश्य से सार्थक ग्रीन धमतरी के अंतर्गत रविवार, प्रथम नवरात्रि 11 अक्टूबर को रत्नाबांधा रोड स्थित नेहरू गार्डन में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीमती माया खंडेलवाल और डॉ. नेमी खंडेलवाल के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में पारिजात, आंवला, जामुन और टिकोमा के 15 पौधे लगाए गए। पर्यावरण संरक्षण के लिए लंबे समय से पौधरोपण और प्रकृति सेवा में सक्रिय खंडेलवाल दंपती ने पूजा-अर्चना के बाद पौधे रोपे। उन्होंने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल की आवश्यकता पर भी जोर दिया। स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नेहरू गार्डन में मॉर्निंग वॉक करने वाले नागरिकों और आसपास के अस्पतालों से आने वाले लोगों को गार्बेज बैग वितरित किए गए। सार्थक ग्रीन की संयोजिका डॉ. सरिता दोशी ने कहा कि एक पौधा, एक कहानी की भावना के साथ लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढिय़ों के लिए हरियाली, स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण का संदेश देता है। श्रीमती माया खंडेलवाल ने कहा कि वे पौधरोपण को सेवा का महत्वपूर्ण कार्य मानती हैं। डॉ. नेमी खंडेलवाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताते हुए पौधों की नियमित देखभाल और हरियाली बढ़ाने की अपील की। कार्यक्रम में सुलेखा जोशी, आनंद जैस, सेवक साहू,उत्तरा गौतम,संतोषी निंबाड़कर, ममता राजपूत,सुदेश सिंह, मोहित ठक्कर,, पुष्पलता मानिकपुरी, त्रिवेणी तारक, नैना साहू, पूर्णिमा चंद्राकर, भोजराज मंधान, भूपेंद्र रजक, नम्रता भेलवा, अनीता साहू और रविशंकर अवस्थी ने सहभागिता की।
