Uncategorized

नवरात्र पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर रंजना साहू ने लिया आशीर्वाद, कहा—मां की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे

मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचीं रंजना साहू, जनकल्याण एवं क्षेत्र की उन्नति के लिए की प्रार्थना


धमतरी। आस्था और शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्र के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू धर्मधरा धाम धमतरी की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचीं। उन्होंने माता रानी के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और समूचे क्षेत्र के मंगल, जनकल्याण तथा सर्वांगीण उन्नति के लिए प्रार्थना की।नवरात्र केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, विश्वास और आत्मिक ऊर्जा के जागरण का अवसर भी है। मां विंध्यवासिनी के प्रति धमतरी अंचल के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। माता के दरबार में पहुंचकर श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं व्यक्त करते हैं और जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए शक्ति एवं संबल की कामना करते हैं। इसी श्रद्धाभाव के साथ श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने भी माता रानी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मंगल प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने कामना की कि मां विंध्यवासिनी की कृपा से धमतरी अंचल निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, हर घर में खुशियों का संचार हो और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में आशा, विश्वास एवं सकारात्मकता बनी रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!