Uncategorized

ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने की ज्वेलरी रिपेयरिंग दुकान में चोरी,लाखो के सोना चांदी के जेवर पर किया हाथ साफ

धमतरी। शहर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।इतवारी बाजार के पास स्थित हनुमान स्वर्ण रजत रिपेयरिंग दुकान का है, जहां अज्ञात चोर ने रात के अंधेरे में दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी, पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक,हनुमान मंदिर इतवारी बाजार के पास संचालित हनुमान स्वर्ण रजत रिपेयरिंग दुकान को चोर ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि वारदात रात करीब 1:40 बजे से 3 बजे के बीच हुई है। अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 600 ग्राम चांदी,14 ग्राम सोना तथा 5 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गया।
सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हलचल मच गई। दुकान में चोरी की खबर फैलते ही आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया। थाने से महज 100 मीटर दूर चोरी कई सवाल को जन्म दे रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!