Uncategorized

मजबूत संकल्प, स्पष्ट नीति, प्रभावी रणनीति, राज्य पुलिस व सुरक्षा बलो के साहस, समर्पण, बलिदान से छत्तीसगढ़ हुआ नक्सल मुक्त

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस व भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित ने कहा नक्सल मुक्त वातावरण में और अधिक तेजी से हो पाएगा विकास

प्रदानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सभी के सहयोग से मिली नक्सलवाद के खिलाफ सफलता

धमतरी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस व भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित ने छत्तीसगढ़ सहित देश के नक्सल मुक्त होने पर बधाई दी है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश ने वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने इसे केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ सुरक्षा बलों और आम जनता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मजबूत रणनीति ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निर्णायक बदलाव लाया है। श्री बैस व श्री पंडित इस बड़ी सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ राज्य सरकार, राज्य पुलिस, सुरक्षा बलो के जवानों एवं बस्तर के नागरिकों को दिया है। उन्होंने कहा कि मजबूत संकल्प, स्पष्ट नीति और प्रभावी रणनीति के कारण आज छत्तीसगढ़ में भयमुक्त वातावरण संभव हो पाया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस व भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जवानों के बलिदान ने इस सफलता की नींव रखी है। साथ ही सुरक्षाबलों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की भी सराहना की। छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में सुरक्षा अभियानों की सख्ती और विकास कार्यों के विस्तार से नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पाया है। उन्होने विश्वास जताया कि नक्सलमुक्त वातावरण में अब छत्तीसगढ़ और तेजी से विकास करेगा। प्रकाश बैस व महेन्द्र पंडित ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व की भी सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार, पुलिस बल और सुरक्षाबलों के बीच बेहतर समन्वय ने इस अभियान को मजबूती दी। इसके साथ ही स्थानीय जनता के सहयोग को भी उन्होंने इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!