Uncategorized

एमपीएल कप सीजन 4: दूसरे दिन के महा-संग्राम में हुई चौको-छक्को की बारिश

अनय सोलर और श्री उर्मिला इंटरप्राइजेज, एके और वीके चैलेंजर्स, महाकाल वॉरियर्स ने जीते मुकाबले

सभी मैचों के मैन आफ दी मैच पं. राजेश शर्मा, पं. राजेंद्र शर्मा, देव सर, अरुण चौधरी व शशांक मिश्रा ने किये प्रदान

धमतरी। एमपीएल कप 2026 का दूसरा दिन भी बेहद रोमांचक रहा। मैदान पर चौकों-छक्कों की ऐसी बारिश हुई कि दर्शक देर रात तक अपनी नजरें मैच पर टिकाए रहे। कल 3 बड़े मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाडिय़ों का अद्भुत जुनून देखने को मिला।
पहला मैच अनय सोलर और श्री उर्मिला इंटरप्राइजेज वर्सेस आरडी किंग्स के मध्य खेला गया। पहले मैच का टास संरक्षक पंडित राजेश शर्मा व पंडित राजेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में किया गया। अनय सोलर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 5 विकेट पर 158 रनों का विशाल स्कोर बनाया। देवेंद्र सिंह राजपूत ने विस्फोटक 52 रन बनाए। जवाब में आरडी किंग्स केवल 90 रन ही बना सकी। इस प्रकार अनय सोलर ने 68 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच बाबर गोरी बने। जिन्होने 33 धुआंधार रन और 3 महत्वपूर्ण विकेट लिये।
दूसरा मैच एके और वीके चैलेंजर्स वर्सेस एआर फार्मर्स मध्य खेला गया। संयोजक योगेश रायचुरा ने इस मैच का टास कराया। एके और वीके चैलेंजर्स ने पहले खेलते हुए 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एआर फार्मर्स की टीम 68 रनों पर ऑल-आउट हो गई। एके और वीके चैलेंजर्स ने 59 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच हेमलाल बने। जिन्होने 45 महत्वपूर्ण रन और 1 विकेट लिये।
तीसरा मैच महाकाल वॉरियर्स वर्सेस रैपिड फायर के मध्य खेला गया। शशांक मिश्रा ने इस मैच का टास कराया। महाकाल वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 7 विकेट पर 138 रन खड़े किए। जवाब में रैपिड फायर की टीम 9 विकेट खोकर केवल 93 रन ही बना पाई। इस प्रकार महाकाल वॉरियर्स 45 रनों से विजयी रही। मैन ऑफ द मैच आशुतोष दुबे बने। जिन्होने पूरे टूर्नामेंट की सबसे फास्टेस्ट फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिलाई। सभी मैचों के मैन आफ दी मैच पंडित राजेश शर्मा पंडित राजेंद्र शर्मा देव सर अरुण चौधरी व शशांक मिश्रा ने प्रदान किये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!