Uncategorized

कब्जा खाली करने की अंतिम तिथि आज : कुछ दुकानदारों द्वारा स्वयं से हटाया जा रहा सामान

रेल्वे द्वारा जारी नोटिस में 6 अप्रैल से पहले स्वयं कब्जा हटाने अन्यथा रेल्वे द्वारा कब्जा हटाने का है उल्लेख

धमतरी – रायपुर बड़ी रेल लाईन का कार्य है प्रगति पर, धमतरी में स्टेशन निर्माण सहित पटरी बिछाने का कार्य है जारी

धमतरी। धमतरी-रायपुर बड़ी रेल लाईन निर्माण का कार्य अंतिम चरणों में है। लेकिन उक्त कार्य के लिए धमतरी के कुछ स्थानों पर कब्जा खाली कराने हेतु रेल्वे द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुछ दिन पूर्व रेल्वे द्वारा नोटिस जारी कर 5 अप्रैल तक कब्जा स्वयं से खाली करने कहा गया है। इसके पश्चात 6 अप्रैल से रेल्व स्वयं कब्जा खाली कराएगा।
उल्लेखनीय है कि धमतरी रेल्वे स्टेशन के सामने मुख्य मार्ग के किनारे कई मकान, दुकानों को रेल्वे द्वारा कब्जा खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त क्षेत्र में लगभग 70 से अधिक कब्जाधारी है जिनमें 14 मामले कोर्ट में मामला विचारधीन है। ऐसे में रेल्वे के सख्त नोटिस के बाद भी उनमें कब्जे को लेकर असमंजस्य की स्थिति है। आज कब्जा खाली करने की अंतिम तिथि होने के चलते कुछ दुकानदारों द्वारा स्वयं से दुकानों से सामान हटाकर कब्जा खाली किया जा रहा है। वहीं ज्यादातर दुकानदार पहले की तरह ही व्यापार करते रहे। ऐसे में देखना यह होगा कि रेल्वे द्वारा इस बार कब्जा खाली कराने सख्ती बरती जाएगी।
2018 में हुआ था शिलान्यास, कोरोना काल के चलते अब तक नहीं हो पाया ब्राडगेज का काम
ज्ञात हो कि 6 अक्टूबर 2018 को तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल व तत्कालीन मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह द्वारा धमतरी रायपुर बड़ी रेल लाईन कार्य का शिलान्यास किया गया था। उक्त कार्य को 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन 2020 में कोरोना काल के चलते कई वर्ष कार्य विलंब हो गया। इससे अब तक ब्राडगेज का काम पूरा नहीं हो पाया है।
धमतरी तक पटरी बिछाने का कार्य है जारी
बता दे कि बड़ी रेल लाईन योजना के लिए लगभग 554 करोड़ की स्वीकृति मिली थी जिसमें धमतरी से केन्द्री तक लगभग 67 किमी तक लंबी लाईन लाईन बिछाई जाएगी। केन्द्री से अभनपुरु, कुुरुद और उससे आगे तक रेल लाईन बिछाई जा चुकी है। अब लगभग 8 किमी ही शेष रेल लाईन धमतरी तक बिछाना रह गया है जिसका कार्य भी जारी है। वहीं लगभग 70 करोड़ की लागत से धमतरी रेल्वे स्टेशन परिसर क्षेत्र को बनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!