Uncategorized

स्थानीय परंपरागत खेलों में 8 अप्रैल को मिशन मैदान में महिलाएं दिखायेंगी अपना जौहर

खेल पखवाड़ा से समाज के सभी वर्गों को जोड़कर खेलों के प्रति जन जागृति पैदा करने का है लक्ष्य - पं.राजेश शर्मा

खेल पखवाड़ा – दूसरे दिन का लीग मैचों की हुई शुरूआत

रात 2 बजे तक चल रहे मैचो में चौके छक्के की होती रही बारिश

धमतरी- खेल पखवाड़े के आगामी कार्य योजना में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं को भी जोड़ते हुए खेल के प्रति जन जागृति प्रत्येक घरों से प्रारंभ हो ऐसा लक्ष्य बनाकर 8 अप्रैल को मिशन मैदान में विभिन्न स्पर्धाओं जिसमें रस्सी कूद, कुर्सी दौड़, रस्सी दौड़, फुगड़ी ,बिल्लस जैसे विभिन्न प्रकार के स्थानीय परंपरागत खेलों को शामिल करते हुए विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन में महिलाएं अपना हुनर दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय इनाम के साथ ही भाग लेने वाले को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके आयोजन के लिए खेल पखवाड़ा के मुख्य सलाहकार हेमलता शर्मा एवं प्राची सोनी तथा सरिता यादव तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए जुटे हुए इस संपूर्ण आयोजन की संरक्षक तथा आयोजक धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा ने कहा है कि खेल पखवाड़ा आयोजित करने का उद्देश्य यहां है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें स्वास्थ्यगत सुरक्षा कवच के रूप में खेल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करना है। वहीं दूसरे दिन इस पखवाड़े के अंतर्गत चल रहे क्रिकेट मैच में मिशन मैदान के प्रारंभिक मैच में आर डी टीम एवं अनय सोलर एंड उर्मिला टीम के खिलाड़ियों का परिचय आयोजन की संरक्षक पंडित राजेश शर्मा एवं राजेंद्र शर्मा द्वारा प्राप्त करते हुए टास कराकर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया गया। इस दिवस 4 मैच खेले गए जो रात के 2 बजे तक चला रहा शहर के खेल प्रेमियों की इतनी दिलचस्पी रही कि मैदान पर अपनी उपस्थिति देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए नजर आए। शाम से चालू है इन मैचों में देर रात तक छक्के चौको की बारिश होते रही जो रोमांस पैदा कर रहा था।इस दौरान हेमलता शर्मा,चन्द्रकला पटेल,सरिता यादव,ईश्वरी पटवा,पार्वती वधवानी ,सुशीला तिवारी,गायत्री सोनी,विशाखा शर्मा,प्राची सोनी,हर्षा माहेश्वरी,दमयंती गजेंद्र,गोमती रजक,ममता सिन्हा,गीता शर्मा,संगीता जगताप,झरना दादर,डॉली सोनी,प्राप्ति वशानी,बरखा शर्मा,राखी रायचुरा आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!