Uncategorized

8 सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल पर रहा ई रिक्शा चालक, रैली के रुप में पहुंचे कलेक्ट्रेट

रोड टैक्स माफ करने, फिटनेश टेस्ट की व्यवस्था जिले में करने, ई रिक्शा स्टैंड बनाने व सवारी लेने में मनाही न करने सहित अन्य मांगो के संबंध में सौंपा ज्ञापन


धमतरी। ऑटो ओनर्स एसोसिएशन के पश्चात अब ई-रिक्शा ऑनर्स कल्याण संघ धमतरी द्वारा भी अपनी आठ सूत्रीय मांगो को लेकर आज हड़ताल पर रहे।
आज सुबह से पुरानी कृषि उपज मंडी में ई-रिक्शा चालक अपनी वाहन के साथ एकत्रित हुए। और रैली के रुप में कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। ई रिक्शा ऑनर्स कल्याण संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष सलीम खान ने बताया कि संघ अपनी 8 सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल पर है। कलेक्ट्रेट पहुंचकर पहुंचे। बताया कि उनकी प्रमुख मांगो में रोड टैक्स माफ करने, फिटनेश के लिये अपने ही जिले में व्यवस्था करने दूसरे जिले नही जाने, ऑटो स्टैण्ड से सवारी लेने की सुविधा के साथ ई रिक्शा स्टैंड की मांग, जहां जहां आटो स्टैण्ड है वहां वहां ई-रिक्शा स्टैण्ड भी दिया जाए। जिससे वाद-विवाद की स्थिति निर्मित न हो। अक्सर आटो चालक ईरिक्शा वालों को सवारी उठाने नहीं देते यहां तक की बस स्टैण्ड से भी सवारी लेने पर मना करते है। जिस पर रोक लगाई जाए। यदि ई-रिक्शा चालकों को स्कूली बच्चों लाने ले जाने मना किया जा रहा है तो उनकी मांग है कि ऑटो में भी इसी तरह की रोक लगाई जाये। ई-रिक्शा चालकों पर अतिरिक्त किराया वसूलने के आरोप सिर्फ उन्हें बदनाम करने लगाया जा रहा है जिस पर रोक लगाई जाए।
ई रिक्शा ऑनर्स कल्याण संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष सलीम खान ने आगे कहा कि शहर के साथ ग्रामीण ईलाको में करीब 1500-2000 के आसपास ई रिक्शा है। सभी हड़ताल में शामिल हुए। उन्होने कहा कि यदि कोई भी ई-रिक्शा या आटो चालक नशे के हालात में या नाबालिग अवस्था, बिना लाईसेंस के वाहन चलाते पाये तो उस नियमानुसार अवश्य कार्रवाई की जाए। ई- रिक्शा चालको के हड़ताल से आज लोगो को कुछ हद तक आवागमन में परेशानी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!