Uncategorized

महिला समाज द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस


धमतरी। गणतंत्र दिवस को महिला समाज द्वारा मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष हेमलता हिशीकर एवं मुख्य अतिथि डॉक्टर ए, के,रावत एवं प्रभा रावत द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर रावत ने । विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के संविधान को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए देश के प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य पालन ईमानदारी से करने के लिए प्रेरित किया। संस्था के अध्यक्ष हेमलता हिशीकर ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी। प्रांगण में स्थित द्रोण स्कूल किडजी के बच्चों, शाला स्टॉफ एवं सखी निवास की लड़कियों तथा संस्था के सभी सदस्यों को मिष्ठान का वितरण किया गया। ध्वजारोहण प्रांगण को रंगोली एवं फूलों से सजाया गया। इस तरह 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । समारोह में महिला समाज के सदस्य नलिनी सोनी, शांति दामा, चंचल लुंकड़,नीलू लुनावत, कामिनी कौशिक,स्वाति बल्लाल , जिगना मंगे, कनक , गायत्री साहू, धनवती किरी, एवं मोना शाह ने अपनी उपस्थिति देकर उमंग उत्साह के साथ इस महापर्व को मनाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!