Uncategorized

पूर्व विधायक लेखराम साहू ने की एसआईआर की समयावधि बढ़ाने की मांग, लिखा कलेक्टर को पत्र


धमतरी। पूर्व विधायक कुरुद लेखराम साहू ने एसआईआर की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है। उन्होने धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के नाम पत्र लिखा है। जिसमें उन्होने उल्लेख किया है कि एसआईआर की समयावधि 4 दिसम्बर 2025 तक है। जबकि अभी तक प्रशासन द्वारा नियुक्त बीएलओ 15 दिन की अवधि पूर्ण हो जाने के बाद भी कुछ स्थानों पर पहल दौर का फार्म भी नहीं छोड़ पाये है। ऐसे में इस समयावधि में पूर्णत:फार्म भरना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है ऐसे में एसआईआर की समयावधि कम से कम दो माह बढ़ाया जाये ताकि सभी सुचारु रुप से फार्म भर सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!