प्रजापिता ब्रह्माकुमारी द्वारा किया गया स्नेह मिलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन

धमतरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य धाम सिविल लाइंस धमतरी के तत्वावधान में माउंट आबू राजस्थान से पधारे राज योगी ब्रह्मा कुमार राजू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृषि एवं ग्राम प्रभाग माउंट आबू का शुभागमन विशाल किसान सम्मेलन हेतु हुआ 4 अक्टूबर को शाम 6 बजे बीके राजू के स्वागत एवं अभिनंदन में ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि जगदीश रामू रोहरा महापौर नगर पालिक निगम धमतरी ,अध्यक्षता श्रीमती रंजना दीपेंद्र साहू पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने किया। कार्यक्रम परमात्म स्मृति में दिव्य गीत तथादीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ हुआ। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता बहन जी ने कहा कि आज धमतरी की पावन धरनी उल्लासित है कि हमारे बीच राजू भाई जी जैसे राज योगी राज ऋषि महान विभूति का शुभागमन हुआ है। यह क्षण हम सबके लिए बेहद खुशी का क्षण है। समारोह में ब्रह्मा कुमार राजू भाई जी ने सात्विक अन्न, स्वस्थ मन विषय पर केंद्रित व्याख्यान देते हुए कहा कि संपूर्ण विश्व सात्विक अन्न की उपलब्धता पर फोकस करें, सात्विक भोजन ग्रहण करें तो स्वस्थ तन ही नहीं स्वस्थ मन स्वत: हो जाएगा क्योंकि रासायनिक युक्त अन्न ग्रहण करने से न केवल शरीर खोखला और रोगी बनते जा रहा हैअपितु मन में भी विकृति आ रही है । इस अवसर पर ब्रह्मा का कुमार सुमंत भाई जी संयोजक कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग माउंट आबू ने अपनी विचार रखे। महापौर जगदीश रामू रोहरा के आगमन को धमतरी नगर के लिए एक स्वर्णिम उपहार बताया। श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि बीके राजू भाई जी के सुविचार और ब्रह्माकुमारीस का प्रयास निसंदेह समाज में परिवर्तन लाने में और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में कारगर सिद्ध होगा। इस अवसर पर नगर के। समाजसेवीयों जिला हिंदी साहित्य समिति के अध्यक्ष श्री डूमन लाल ध्रुव एवं सदस्य गण,धमतरी लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स के अध्यक्ष जोन चेयर मेन लायन मनोज सोनी एवं लायन साथी ,रोटरी क्लब ऑफ धमतरी अध्यक्ष रोटेरियन मनीष मित्तल एवं सदस्य गण जेसीस क्लब धमतरी साइन के अध्यक्ष जेसी मुरारी वासनी एवं राइस मिल एसोसिएशन धमतरी के अध्यक्ष नवीन सांखला राजेश गोलछा एवं राइस मिलर्स, संतराम वासनी, होरीलाल साहूष दयाराम अग्रवाल, अर्चना चौबे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी अखिलेश बहन जी एवं कामिनी कौशिक ने किया।
