कुकरेल मंडल मे डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के उद्देश्य एवं महत्व पर डाला प्रकाश

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी कुकरेल मंडल द्वारा आयोजित डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम प्रशिक्षण कार्यशाला गुरुवार को आदिवासी ध्रुव गोड समाज भवन कुकरेल में उत्साहपूर्ण वातावरण एवं व्यापक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप माँ भारती, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अतिथियों के स्वागत उपरांत मंडल अध्यक्ष संजय मरकाम ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की आवश्यकता, संगठन की आगामी कार्ययोजना तथा मंडल स्तर पर चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने तथा डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग का आह्वान किया।
त्पश्चात कुकरेल मंडल प्रभारी विकल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति उसके अनुशासित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने आगामी बैठकों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी इसी प्रकार पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।अपने प्रेरक उद्बोधन में जनपद अध्यक्ष महेश गोटा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसेवा का सशक्त माध्यम बनने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रभारी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सरल ऐप के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विकास यात्रा, संगठनात्मक संरचना, पंचनिष्ठा, अंत्योदय, लोकतंत्र एवं राष्ट्रवाद जैसे वैचारिक विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन मंडल महामंत्री टिकेश्वर साहू ने किया।कार्यक्रम के अंत में मंडल महामंत्री वासू गंजीर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन हुआ।जिला भाजपा अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रभारी प्रकाश बैस, मंडल प्रभारी विकल गुप्ता ,सह प्रभारी एवं जनपद अध्यक्ष महेश गोटा , मंडल अध्यक्ष संजय मरकाम , अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श मोहन पुजारी , जिला पंचायत सभापति अजय ध्रुव , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता ध्रुव ,जनपद सदस्य शुभम नवीन यदु ,श्रीमती चंद्रकला साहू, श्रीमती ईश्वरी ध्रुव,प्रेम सिंग सलाम ,मंडल महामंत्री टिकेश्वर साहू वासु गंजीर आदि उपस्थित रहे ल.
