Uncategorized

रामलला दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामलला दर्शन यात्रा की शुरुआत कर एक श्रवण कुमार बेटे का कर्तव्य निभाया है - बलजीत छाबड़ा


नगरी। जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत नगरी से 30 श्रद्धालुओं का जत्था भव्य रामलला दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं की इस यात्रा को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश, बैस नगर पंचायत अध्यक्ष बंलजीत छाबड़ा, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, सभापति राजेश नाथ गोसाई पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम महेंद्र नेताम, वरिष्ठ भाजपाई कमल डागा, नागेन्द्र शुक्ला, हूमित लिंजा पार्षद चेलेश्वरी साहू, शंकर देव, देवचरण ध्रुव मोनू साहू दीपक साहू की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने समस्त श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष बंलजीत छाबड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली हैं जिन्हें अयोध्या धाम में रामलला के भव्य दर्शन करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर करोड़ों राम भक्तों का सपना साकार किया है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय ने रामलला दर्शन यात्रा की शुरुआत कर एक श्रवण कुमार बेटे का कर्तव्य निभाया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!