आंगनबाड़ी के जल भराव व कीचडय़ुक्त पहुंच मार्ग की दशा सुधारने जुटे पार्षद कुशल लोढ़ा
वार्ड की बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने व वार्ड के विकास के उद्देेश्य से लगातार सक्रिय है पार्षद कुशल लोढ़ा

धमतरी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के समस्याओं के निराकरण हेतु पार्षद कुशल लोढ़ा लगातार प्रयासरत है। इसी का परिणाम है कि वार्ड की समस्याओं का निराकरण भी हो पा रहा है। वर्तमान में बारिश के मौसम के चलते वार्ड की कई सड़के खराब हो गई है। जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। इसी कड़ी में वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र जो कि अधारी नवागांव में स्थित है का मार्ग जर्जर होने के कारण जल भराव की समस्या बनी रहती है जिससे बच्चों व परिजनों को आवागमन में दिक्कतों के सामना करना पड़ रहा था। जैसे ही उक्त समस्या की जानकारी पार्षद कुशल लोढ़ा को हुई उनके द्वारा समस्या के निराकरण का प्रयास किया गया। जिसमें उन्हें प्राथमिक तौर पर सफलता मिली है। जल भराव व कीचडय़ुक्त सड़क पर मलबा डालकर चलने योग्य बनाया जा रहा है। इससे छोटे बच्चों के साथ ही वार्डवासियों को काफी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि पार्षद कुशल लोढ़ा लगातार वार्ड के विकास के लिए सक्रिय है। उनके इस प्रयासों में उन्हें महापौर रामू रोहरा का सहयोग व समर्थन भी मिल रहा है। श्री लोढ़ा रोजाना वार्ड भ्रमण करते है। वार्डवासियों से मुलाकात कर उनकी मांगो व समस्याओं से अवगत होते है। फिर उनके निराकरण हेतु हर सभंव प्रयास करते है। वार्ड की बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने के साथ ही वार्ड का विकास पार्षद कुशल लोढ़ा का उद्देेश्य है।