Uncategorized

रुद्री के न्यूरो सर्जन डॉ. हेमंत साहू ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट

धमतरी-जिले के रुद्री गांव निवासी न्यूरो सर्जन डॉ. हेमंत साहू ने कलेक्टर श्री मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने डॉ. साहू को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने डॉ. साहू से उनकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं आगामी योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं की ऐसी उपलब्धियां पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी हैं।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने आश्वस्त किया कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार के प्रशासनिक या अन्य सहयोग की आवश्यकता हो, तो जिला प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा। डॉ. हेमंत साहू ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए समाज और जिले के विकास में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!