Uncategorized

अम्बेडकर वार्ड में गौरा चौरा का महापौर रामू रोहरा ने किया लोकार्पण

धमतरी। अम्बेडकर वार्ड मे श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में नव-निर्मित गौरा चौरा का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद कुलेश सोनी एवं वार्डवासियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।महापौर श्री रामू रोहरा ने लोकार्पण उपरांत उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि गौरा चौरा हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं, बल्कि आस्था, एकता और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण भी प्राथमिकता में है।कार्यक्रम में सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन, चंद्रभागा साहू, पिंटू यादव, सीमा चौबे, मुकेश शर्मा, संत राम वर्मा, चंद्रहास कहार, नीलमणि पवारिया, ठाकुर जी, झाड़ूराम, राजू ओझा, गगन सोनकर, रमेश निर्मलकर, जीवन यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर वार्डवासियों ने महापौर रामू रोहरा एवं अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि गौरा चौरा का निर्माण वार्ड की धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक नया अध्याय साबित होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!