Uncategorized

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर से 31 जनवरी तक

अवैध धान विक्रय एवं परिवहन की रोकथाम हेतु जिले में स्थापित किए गए चेकपोस्ट

धमतरी- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रदेश सहित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 31 जनवरी 2026 तक संचालित की जाएगी। इस अवधि में पंजीकृत किसानों से ही समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी.पिछले वर्षों के अनुभवों को दृष्टिगत रखते हुए, सीमावर्ती राज्यों से अवैध रूप से धान की आवक तथा पंजीकृत किसानों के नाम पर धान की बिक्री जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने विशेष निगरानी व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले में चार प्रमुख स्थानो बोराई, बनरौद, सांकरा और बांसपानी में चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं।कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चेकपोस्टों में चौकसी बढ़ाई जाए तथा आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध परिवहन या विक्रय में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिले के सभी खरीदी केंद्रों में किसानों के पंजीयन, रकबा सत्यापन एवं टोकन वितरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो तथा किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!