Uncategorized
2018 बैच के है आईएएस अविनाश मिश्रा होंगे धमतरी के नए कलेक्टर

धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी को प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा जा रहा है। अब उनके स्थान पर आईएएस अविनाश मिश्रा नए कलेक्टर होंगे। 2018 बैच के अविनाश मिश्रा मूलतः उड़ीसा के बरगढ़ से हैं।2 जुलाई 1992 को जन्मे अविनाश के माता-पिता दोनों शिक्षक हैं। उन्होंने आईआईटी खड़ग़पुर से मैकेनिकल में बीटेक करने के बाद दिल्ली तैयारी के लिए चले गए।अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी क्रैक किया। आल इंडिया रैंक में उन्होंने 65 वां स्थान प्राप्त किया। 27 अगस्त 2018 को आईएएस के रूप में छत्तीसगढ़ में पहले जॉइनिंग हुई। दंतेवाड़ा में एसडीएम, रायपुर में जिला पंचायत सीईओ भी रह चुके हैं। वर्तमान में नगर निगम रायपुर में आयुक्त हैं, उन्हें धमतरी कलेक्टर बनाया गया है।

