Uncategorized

मरीजों को गर्मी से राहत देने जिला अस्पताल में चल रहे कूलर

गर्मी और उमस से है लोग परेशान, मरीजों को पूरी तरह नहीं मिल पा रही गर्मी से राहत

धमतरी। गर्मी और उमस से लोग परेशान है। इसका असर जिला अस्पताल में भी नजर आ रहा है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों को गर्मी से राहत दिलाने कूलर की व्यवस्था की गई है। लेकिन इससे मरीजों को पूरी तरह से राहत नहीं मिल पा रही है।


ज्ञात हो कि जिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ो मरीज ओपीडी उपचार कराने पहुंचते है। इनमें से कई मरीज ऐसे होते है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाता है। जिला अस्पताल में धमतरी जिले के साथ ही दुर्ग, बालोद, रायपुर, गरियाबंद, राजनांदगांव, कांकरे व बस्तर तक के मरीज उपचार कराने पहुंचते है। जिला अस्पताल में लगातार सुविधाओं का विस्तार भी हो रहा है। इसलिए मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सामान्यत: अस्पताल के बेड लगभग भरे रहते है। इस साल मार्च माह से ही गर्मी पडऩे लगी है। कई बार पारा 43 डिग्री तक पहुंचा ऐसे में सेहत से परेशान मरीजों की परेशानी भीषण गर्मी में और बढ़ जाती है।

जिला अस्पताल में महिला, पुरुष, सर्जिकल, वार्ड में कूलर लगाकर मरीजों को गर्मी से राहत देने का प्रयास किया गया। लेकिन इससे पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही है। कुछ मरीजों ने बताया कि बड़े हाल में मरीज और परिजन रहते है। वार्ड में कूलर तो लगे है लेकिन कई बार कुछ कूलर चल नही पाते। साथ ही गर्मी से पूरी तरह राहत नही मिल पाती।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!