संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर भोथली मंडल में भव्य कलश वंदन यात्रा का समापन
बाबा रविदास के जयघोष से गूंजा भोथली मंडल, बरसते पानी मे गांव-गांव हुआ भव्य स्वागत

धमतरी. संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समरसता संकल्प-कलश वंदन अभियान के अंतर्गत भोथली मंडल में निकाली गई दो दिवसीय कलश वंदन यात्रा के द्वितीय दिवस का शुभारंभ डोगेश्वर धाम श्रीराम मंदिर, देवपुर से हुआ। यात्रा के दौरान भोथली मंडल के विभिन्न ग्रामों में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। यात्रा डोगेश्वर धाम देवपुर से प्रारंभ होकर ढीमरटीकुर, नवागांव, दोनर, सेमरा, बारना, सिवनी, झूरानवागांव, देवरी, उड़ेना, बोदराछापर, कंडेल भोथली छाती सहित विभिन्न ग्रामों से होकर आगे बढ़ी। मुख्य वक्ता डेनिश चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता ने संत रविदास जी के विचारों को वर्तमान समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया। इस अवसर पर नेहरू निषाद, दयाराम साहू की उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। कलश वंदन यात्रा में धमतरी महापौर रामू रोहरा, प्रीतेश गांधी, राजेंद्र शर्मा, मंडल प्रभारी राजू सिन्हा, मंडल अध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपचंद साहू, केशव साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, श्रीमती प्रियंका सिन्हा, पूर्व जनपद अध्यक्ष हुलास राम साहू आदि शामिल हुए। यात्रा के प्रभारी एवं संयोजक हीरेंद्र साहू रहे।
