Uncategorized

संवाद, समन्वय और सक्रिय कार्ययोजना के माध्यम से ब्लॉक कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा – महिम शुक्ला

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुरुद ने किया विधिवत पदभार ग्रहण


कुरुद। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद के नवनियुक्त अध्यक्ष महिम शुक्ला ने पूर्व अध्यक्ष आशीष शर्मा से विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने संगठन में अनुशासन, एकजुटता और सक्रियता को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और बूथ स्तर तक मजबूती लाना समय की आवश्यकता है। जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने संगठनात्मक संरचना को मजबूत बनाने पर बल देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही राजनीतिक लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि संगठन की निरंतरता ही उसकी शक्ति है। अपने पहले संबोधन में महिम शुक्ला ने कहा कि उनका लक्ष्य सभी को साथ लेकर संगठन को नई ऊर्जा देना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संवाद, समन्वय और सक्रिय कार्ययोजना के माध्यम से ब्लॉक कांग्रेस को और सशक्त बनाया जाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाखरा के अध्यक्ष होमेन्द्र साहू, राजकुमारी दीवान, पार्षद रजत चंद्राकर, पूर्व पार्षद मनोज अग्रवाल, राघवेंद्र सोनी, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चंद्राकर, कामराय साहू, पुराणिक साहू, लकेश्वर साहू, हेमंत नवरंगे, केदार कुंजाम, पप्पू राजपूत, तुकेश साहू, चंद्र प्रकाश देवांगन, लेखराम साहू, पंकज जोशी आदि उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!