Uncategorized

विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट- अरुण सार्वा


धमतरी। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने राज्य बजट की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रदेश को विकास की नई दिशा देने वाला है। उन्होंने बताया कि किसानों को विभिन्न प्रकार की खेती के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन जैसी योजनाओं के सुचारू संचालन हेतु 8200 करोड़ रुपये रखे गए हैं। मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना में भी वृद्धि करते हुए 6500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई पंपों की बिजली सब्सिडी के लिए 5500 करोड़ रुपये तथा बिजली बिल में राहत देने के लिए कुल 6700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें एकल बत्ती कनेक्शन हेतु 354 करोड़ और घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक आधा बिजली बिल देने के लिए 800 करोड़ रुपये शामिल हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण लक्ष्य को पूरा करने के लिए 4000 करोड़ रुपये, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के लिए 1500 करोड़ रुपये तथा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के आवास, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए 720 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसके अलावा जल जीवन मिशन के लिए 3000 करोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2000 करोड़, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 1725 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान के लिए 1500 करोड़, शहरी आवास योजना के लिए 825 करोड़, फसल बीमा योजना के लिए 820 करोड़ तथा भूमिहीन कृषि मजदूर सहायता के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। श्री सार्वा ने कहा कि ग्रामीण विकास को गति मिलेगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!